पावर कंपनी के तीनों एमडी से डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की वार्ता, 10 सूत्रीय मांगों पर हुई सहमति और चर्चा
रायपुर, 01 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर के तीनों कंपनी के प्रबंध निदेशकों के साथ छ. रा. वि. मं. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की 01.10.2026 को महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता सम्पन्न हुई। वार्ता में कंपनी प्रबंधन की ओर से ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक आर. के. शुक्ला, जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एस. के. कटियार, डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कवर, कार्यपालक निदेशक संजय खंडेलवाल, मुख्य अभियंता पी. नामदेव, मुख्य अभियंता एस. डी. द्वीवेदी, मुख्य अभियंता रश्मि वर्मा एवं कंपनी के अन्य अधिकारी उपस्थित थे l वार्ता में संघ की लंबित 10 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई।

संघ का सबसे प्रमुख मांग सहायक अभियंता पद पर पदोन्नति कोटा 70% बहाल करना है जिस पर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर श्रीकांत बड़गैंया ने कंपनी प्रबंधन को सभी तथ्यों के साथ बताया कि प्रमोशन कोटा 70% से 40% करने से सहायक अभियंता के पदोन्नति का पद कम होने से कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता पद पर होने वाली पदोन्नति रुक गईं है, डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन कंपनी में 13 से 17 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत कनिष्ठ अभियंता को सहायक अभियंता बनने में 12 से 15 वर्ष का अतिरिक्त समय लगेंगा । प्रमोशन कोटा घटने से सहायक अभियंता के पद अतिशेष हो गए हैं, जिनके समायोजन में ही 12 से 15 वर्ष लग जाएंगे। आज 90% से अधिक कनिष्ठ अभियंता इंजीनियरिंग डिग्री, एम. टेक. और पीएचडी योग्यता प्राप्त हैं। जबकि राज्य शासन के ऊर्जा, पी डबलू डी , जल संसाधन विभागों में यह कोटा 73% से 100% तक है।
इस पर प्रबंधन ने बताया कि 24.09.2026 को इस विषय पर एक समिति गठित की गई है जो एक माह में रिपोर्ट देगी। संघ की मांग पर प्रबंधन ने समिति के समक्ष संघ का पक्ष सुनने पर सहमति दी है। संघ ने मांग की है कि कमेटी की रिपोर्ट के आने तक पूर्व नियम 70% प्रमोशन कोटा के अनुसार सहायक अभियंता पद पर पदोन्नति की जाए।

अन्य प्रमुख मांगों पर चर्चा
1. पुरानी पेंशन योजना: संघ ने तीनों कंपनियों में पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। प्रबंधन ने बताया कि इस पर राज्य शासन से संवाद जारी है और प्रकरण प्रक्रियाधीन है।
2. लंबित पदोन्नति: 70% प्रमोशन कोटा के आधार पर रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति जारी करने और कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता पद पर विभागीय परीक्षा के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने की मांग की गई, जिसपर प्रबंधन ने शीघ्र भर्ती करने सहमति दी।
*3. जनरेशन कंपनी में मेंटेनेन्स विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता का सी ऑफ भुगतान को जारी करने की मांग रखी गई, जिसपर प्रबंधन द्वारा निदेशक मंडल के समक्ष रखकर निराकरण का आश्वासन दिया।
4. उच्च वेतनमान पर वेतन वृद्धि: कनिष्ठ अभियंता को सहायक अभियंता का उच्च वेतनमान मिलने पर अतिरिक्त वेतन वृद्धि नहीं मिलने की मांग रखी गई, विसंगति पर प्रबंधन ने निराकरण का आश्वासन दिया।
5. DC वर्किंग प्रणाली: सबडिवीजन प्रणाली से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी को देखते हुए 5 कि. वाट भार स्वीकृति करने और 5000 रु तक के बिलों का सुधार का अधिकार वितरण केंद्र में कनिष्ठ अभियंता को देने, 10,000 से अधिक उपभोक्ता वाले वितरण केंद्रों में तीन शिफ्ट में अतिरिक्त वाहन एवं श्रमिक देने की मांग पर प्रबंधन ने शीघ्र निर्णय का आश्वासन दिया।
6. भत्ता पुनरीक्षण: 2016 से लंबित विभिन्न भत्तों और 2018 से लंबित C-OFF राशि के पुनरीक्षण पर प्रबंधन ने परीक्षण कर सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया।
7. सीधी भर्ती में आरक्षण:सहायक अभियंता की सीधी भर्ती में पूर्व की भांति कनिष्ठ अभियंता को 15% आरक्षण देने की मांग की गई l
8. तकनीकी भर्ती, PLF इंसेंटिव: तकनीकी कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए नई भर्ती और उत्पादन कंपनी में PLF आधारित इंसेंटिव पुनः शुरू करने की मांग पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
वार्ता में प्रांतीय अध्यक्ष श्रीकांत बड़गैंया, महासचिव दीपक कुमार निकुंज, संरक्षक बी. बी.जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, अति. महासचिव नितिन वर्मा, कोषाध्यक्ष पी. एल. माहेश्वरी, संगठन सचिव राजेंद्र गिरी गोस्वामी, विधि सचिव अमीर उल्ला खान, चंद्रेश पाटकर, कार्यालय सचिव अभिजीत मावलंकर, संयुक्त सचिव शिवराज देवांगन, सचिव सत्येंद्र श्रीवास्तव सहित संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
लंबित मांगो के निराकरण नहीं होने की स्थिति में संघ द्वारा निर्धारित चरणबद्ध आंदोलन के तहत 06.10.2026 को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश एवं 21.10.2026 से अनिश्चित कालीन आंदोलन किया जाना है l
Link :













