भिलाई, फिजियोथेरेपी और पुनर्वास के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए भिलाई के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट एवं श्री रत्नम रेकॉन फिजियोथेरेपी के संचालक डॉ. अवुला प्रसाद यादव को नई दिल्ली में आयोजित विश्व फिजियोथेरेपी एशिया-वेस्टर्न पैसिफिक क्षेत्रीय सम्मेलन-2026 में ‘महत्वपूर्ण योगदान सम्मान’ से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें मरीजों के पुनर्वास, तंत्रिका एवं शारीरिक पुनर्वास सेवाओं में निरंतर कार्य और फिजियोथेरेपी के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान के लिए दिया गया।
डॉ. यादव ने बीपीटी और एमपीटी (न्यूरो) की शिक्षा प्राप्त की है और लंबे समय से फिजियोथेरेपी एवं न्यूरो पुनर्वास के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। वे भारतीय फिजियोथेरेपिस्ट संघ की छत्तीसगढ़ राज्य शाखा से भी जुड़े हैं। निशुल्क स्वास्थ्य एवं फिजियोथेरेपी शिविरों के साथ उन्होंने मरीजों के पुनर्वास और जनजागरूकता से जुड़ी कई गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है। सम्मान मिलने पर डॉ. यादव ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें मरीजों के बेहतर पुनर्वास और फिजियोथेरेपी सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए नई ऊर्जा देगी।
Link : https://shricgnewscreator.com/bhilai-brings-laurels-to-the-field-of-physiotherapy-dr-yadav-receives-an-honor/













