किडनी मरीज को अन्नपूर्णा मुहिम ने दिया सहारा, आजीवन गोद लेकर इलाज और डायलिसिस में सहयोग का संकल्प

Editor
By Editor 3 Min Read

संत रामपाल महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम के तहत धर्मेंद्र बनसोड़ के परिवार को राशन सामग्री प्रदान; आर्थिक संकट के बीच परिवार को मिली राहत

भिलाई, खुर्सीपार के वार्ड क्रमांक 43 स्थित राजीव नगर निवासी किडनी मरीज धर्मेंद्र बनसोड़ के लिए संत रामपाल महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम सहारा बनी है। गंभीर बीमारी से जूझ रहे धर्मेंद्र बनसोड़ की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुहिम से जुड़े अनुयायियों ने उन्हें आजीवन गोद लेने की पहल की है। इसके तहत परिवार को आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही इलाज और नियमित डायलिसिस में सहयोग करने का संकल्प लिया गया।

धर्मेंद्र बनसोड़ लंबे समय से किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बीमारी के चलते नियमित उपचार और डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उपचार का खर्च उठाना उनके लिए चुनौती बना हुआ था। ऐसे समय में अन्नपूर्णा मुहिम के तहत मिली सहायता से परिवार को आर्थिक एवं मानसिक राहत मिली है।

मुहिम से जुड़े अनुयायियों के अनुसार जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संकट की स्थिति में सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। इसके अंतर्गत परिवार को भोजन और राशन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ चिकित्सा संबंधी जरूरतों में भी सहयोग किया जा रहा है। धर्मेंद्र बनसोड़ के मामले में भी नियमित डायलिसिस और इलाज में यथासंभव सहयोग जारी रखने की बात कही गई है।

जरूरतमंदों की मदद का प्रयास

संत रामपाल महाराज के मार्गदर्शन में संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के तहत जरूरतमंद लोगों को भोजन, राशन, चिकित्सा, शिक्षा, वस्त्र और आवास जैसी आवश्यक सुविधाओं में सहयोग देने का दावा किया गया है। मुहिम से जुड़े लोगों का कहना है कि बीमारी अथवा आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों को अकेला न छोड़कर उनके साथ खड़े होने का प्रयास किया जा रहा है।

पार्षद ने भी की मुहिम की सराहना

इस अवसर पर वार्ड की भाजपा पार्षद  सुनीता देवी बघेल भी मौजूद रहीं। उन्होंने जरूरतमंद परिवार को दी जा रही सहायता की सराहना करते हुए कहा कि गरीब, असहाय, बीमार और लाचार लोगों के लिए इस तरह की पहल वरदान साबित हो सकती है। उन्होंने संत रामपाल महाराज और अन्नपूर्णा मुहिम से जुड़े लोगों के प्रयासों की प्रशंसा की।

सहायता मिलने के बाद धर्मेंद्र बनसोड़ के परिवार ने संत रामपाल महाराज और अन्नपूर्णा मुहिम से जुड़े अनुयायियों के प्रति आभार व्यक्त किया। परिवार ने उम्मीद जताई कि उपचार और डायलिसिस के दौरान मिलने वाला सहयोग बीमारी के इस कठिन दौर में उनके लिए बड़ी मदद साबित होगा।

Link : https://shricgnewscreator.com/annapurna-muhim-extends-a-helping-hand-to-a-kidney-patient-pledging-lifelong-support-for-treatment-and-dialysis-by-adopting-their-care/

Share This Article