ड्राइवर संगठन की मांगों पर प्रशासन ने दिया पहल का आश्वासन

Editor
By Editor 1 Min Read

पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में हुई संयुक्त बैठक, अनुमति प्राप्त स्थल पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पर बनी सहमति

भिलाई, ड्राइवर संगठन की मांगों एवं समस्याओं को लेकर गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और संगठन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। सुबह 11:30 बजे आयोजित बैठक में अधिकारियों ने संगठन की मांगों पर विस्तार से चर्चा की और जायज मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

अधिकारियों ने संगठन के पदाधिकारियों को कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश देते हुए कहा कि धरना-प्रदर्शन केवल निर्धारित एवं सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त स्थल पर ही किया जाए। बिना अनुमति प्रदर्शन नहीं करने की भी हिदायत दी गई।

बैठक में ड्राइवर संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन की बातों पर सहमति जताते हुए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें रखने का आश्वासन दिया।

इस दौरान एडीएम वीरेंद्र सिंह, एएसपी शोभराज अग्रवाल, एएसपी यातायात कौशलेंद्र पटेल, आरटीओ मृत्युंजय पटेल, सीएसपी देवांश सिंह राठौर, एसडीएम सोनल डेविड सहित ड्राइवर संगठन के संभाग प्रभारी नागराज साहू, जिला अध्यक्ष भारत यादव, जिला प्रभारी दिलीप सिंह एवं जिला सचिव चितरंजन साहू उपस्थित रहे।

Link : https://shricgnewscreator.com/administration-assures-action-on-drivers-union-demands/

Share This Article