श्रीराम सिटी के पीछे के क्षेत्र को मिली नई पहचान, रहवासियों को पता बताने में होगी सुविधा; पार्षद निधि से स्ट्रीट लाइट और सीसी रोड का भी प्रस्ताव
भिलाई, नगर निगम भिलाई-चरौदा के वार्ड क्रमांक 19 पदुमनगर में श्रीराम सिटी के पीछे मैत्री चौक से शराब भट्ठी तक विकसित क्षेत्र को अब अभिनंदन चौक के नाम से जाना जाएगा। क्षेत्र में करीब 80 से 100 मकान बन चुके हैं। लंबे समय से स्थानीय रहवासियों को अपने घर का पता बताने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभिनंदन चौक नाम दिए जाने से अब क्षेत्र के लोगों को अपनी पहचान और पता बताने में सुविधा होगी।
क्षेत्रवासियों ने इस संबंध में पार्षद मनीष वर्मा को आवेदन देकर क्षेत्र का नामकरण अभिनंदन चौक किए जाने की मांग की थी। पार्षद ने रहवासियों की मांग को स्वीकार करते हुए श्रीफल तोड़कर नामकरण की प्रक्रिया की शुरुआत की। रहवासियों ने बताया कि स्पष्ट पता नहीं होने के कारण गैस एजेंसी के कर्मचारियों को सिलेंडर घर तक पहुंचाने, पोस्टमैन को पत्र व्यवहार करने तथा अन्य आवश्यक सेवाओं में परेशानी होती थी। अब क्षेत्र को अलग पहचान मिलने से इन समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है।
पार्षद निधि से लगाई गई स्ट्रीट लाइट
पार्षद मनीष वर्मा के प्रयास से क्षेत्र में पार्षद निधि की राशि से स्ट्रीट लाइट भी लगाई गई हैं। कुछ खंभों पर अभी स्ट्रीट लाइट लगना बाकी है, जिन्हें जल्द लगाने की बात कही गई है। स्ट्रीट लाइट लगने से रात के समय आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी। इसके लिए स्थानीय रहवासियों ने पार्षद के प्रति आभार जताया।
सीसी रोड निर्माण का प्रस्ताव
पार्षद मनीष वर्मा ने नगर निगम की सामान्य सभा में श्रीराम सिटी के पीछे सीसी रोड निर्माण का प्रस्ताव भी रखा है। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र से जुड़े अन्य मार्गों के निर्माण के लिए नगर निगम आयुक्त को प्रस्ताव देकर जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। नगर निगम भिलाई-चरौदा के आयुक्त डीएस राजपूत ने प्रस्ताव को शामिल कर जल्द सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया है।
कार्यक्रम में बेबी सिंह, जी. आराध्या, एन. स्वाति, जी. स्वाति, डी. लक्ष्मी, मंजू नेताम, सावित्री पाल, तेजस्वी साहू, पुष्पा सिंह, संजय वराडे, महावती मराडे, शर्फूनिशा बेगम, डी. दामोदर राव, सतीश कुमार सिंह, हुलार सिंह नेताम, माया तिवारी, पंकज तिवारी, हेमा, डी. गोविंदराव, निशा देवांगन, छोटा साहू, डी. भारती, डी. रमा, सत्येंद्र कुमार सिंह, कुणाल सिंह, डी. बैरागी, भरत साहू सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।
Link : https://shricgnewscreator.com/abhinandan-chowk-constructed-in-ward-19-padumnagar/













