गनियारी प्रीमियर लीग (GPL) का हुआ भव्य एवं धमाकेदार शुभारंभ

Editor
By Editor 3 Min Read

भिलाई, नगर पालिक निगम भिलाई–चरोदा क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 40, ग्राम गनियारी में गनियारी प्रीमियर लीग (GPL) का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। इस अनूठी क्रिकेट लीग में 10 वर्ष के बच्चों से लेकर 60 वर्ष तक के प्रौढ़ खिलाड़ियों को शामिल करते हुए कुल 8 टीमों का गठन किया गया है, जो लीग प्रारूप में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
इस आयोजन की विशेषता यह है कि प्रत्येक टीम में वरिष्ठ खिलाड़ी कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि युवा खिलाड़ियों को उपकप्तान बनाया गया है, जिससे अनुभव और ऊर्जा का बेहतरीन समन्वय देखने को मिल रहा है।

प्रतिभागी टीमें इस प्रकार हैं:
भगत सिंह क्रिकेट इलेवन,  कप्तान – प्रेमलाल साहू व उप कप्तान टुकेश वर्मा, जय हिंद क्रिकेट इलेवन, कप्तान– बसंत ठाकुर व उप कप्तान –कामता प्रसाद साहू, शिवाजी क्रिकेट इलेवन, कप्तान – निर्मल कोसरे व उपकप्तान– सालिक राम ठाकुर, डॉ भीमराव अंबेडकर क्रिकेट इलेवन, कप्तान राजेश बघेल व उप कप्तान–हरीश खरे वंदे भारत क्रिकेट इलेवन, कप्तान – भीखम चंद साहू व उपकप्तान– मिलन ठाकुर, शहीद वीर नारायण क्रिकेट इलेवन,  कप्तान– चिंताराम ठाकुर व उप कप्तान– टिकेश्वर खुटेल, स्वामी विवेकानंद क्रिकेट इलेवन, कप्तान– पुरुषोत्तम पटेल व उपकप्तान – हर्ष कुमार ढीमर, चंद्रशेखर आजाद क्रिकेट इलेवन, कप्तान–गोविंद ठाकुर व उप कप्तान– नीलू पाल है।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला भिलाई के प्रवक्ता प्रेम लाल साहू  उपस्थित रहे। साथ ही विशेष अतिथियों में धर्मेंद्र कोसरे (पूर्व पार्षद), डॉ. निर्मला भारती (मंत्री, भाजपा भिलाई –3 मंडल),  गजानंद गोस्वामी(वरिष्ठ भाजपा नेता), रामरतन रिगारी (वरिष्ठ नागरिक ), बसंत ठाकुर, राजेश बघेल, पुरुषोत्तम पटेल, संतोष साहू, चंद्र शेखर साहू, गणेश यादव एवं क्षेत्र के वरिष्ठ खिलाड़ीगण उपस्थित रहे।

भाजपा जिला प्रवक्ता  प्रेम लाल साहू  ने प्रभावी उद्बोधन में कहा कि गनियारी की धरती में आज यह साबित कर दिया कि जब समाज की एकजुट होता है तो वह नई परंपराओं की शुरुआत करता है। GPL केवल क्रिकेट नहीं बल्कि पीढ़ियों के बीच संवाद और समन्वय का मंच है, वरिष्ठ खिलाड़ियों का अनुभव और युवा खिलाड़ियों का जोश मिलकर एक नई ऊर्जा का निर्माण कर रहा है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करते हैं । मैं सभी आयोजकों और खिलाड़ियों को शानदार पहल के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।

कार्यक्रम का संचालन टिकेश्वर ख़ुटेल ने किया तथा आभार प्रदर्शन टुकेश वर्मा ने किया। इस अवसर पर गोविंद ठाकुर, भीखम चंद साहू, चिंता राम ठाकुर, मंगल ढीमर, मंगल पारधी, रमेश ठाकुर, कामता प्रसाद साहू, मिलन ठाकुर, नीलू पाल, हर्ष कुमार ढीमर, सालिक राम ठाकुर, हरीश खरे, दुर्गेश ढीमर, मानस ठाकुर, गोविन्द साहू, नंद किशोर, तेजेश्वर ढीमर, जयंत कोसरे, निहाल चंद्राकर, सतीश रिगरी, युगांत गोस्वामी एवं पुष्कर साहू सहित सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी व खेल प्रेमी उपस्थित रहे ।

Share This Article