30 प्लस आयु वर्ग में प्रथम स्थान, सफलता का श्रेय वरिष्ठ अधिकारियों और साथी आरक्षक को दिया
दुर्ग, दुर्ग जिले में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में दुर्ग पुलिस के आरक्षक जी. कामेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ के 30 प्लस आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से दुर्ग पुलिस का नाम रोशन हुआ है।
आरक्षक जी. कामेश ने अपनी इस सफलता का श्रेय दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल को तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर को दिया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सकारात्मक वातावरण के कारण यह उपलब्धि हासिल हो सकी।
इसके साथ ही आरक्षक जी. कामेश ने पदस्थ आरक्षक नेम सिंह पोर्ते का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर दुर्ग पुलिस का गौरव बढ़ाया। दोनों आरक्षकों की इस शानदार उपलब्धि से पुलिस विभाग में खेलों के प्रति उत्साह और मनोबल में वृद्धि हुई है।
पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आरक्षक जी. कामेश और आरक्षक नेम सिंह पोर्ते को इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


