प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का निर्वाचन, कैलेंडर विमोचन, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण
दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश झरिया महार/महरा समाज पंजीयन क्रमांक 3824 का प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं वार्षिक अधिवेशन का आयोजन रविवार, 21 दिसंबर को किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन मेश्राम फार्म हाउस, रानीतराई (अवसर), तहसील पाटन, जिला दुर्ग में होगा।
आयोजन में समाज के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के निर्वाचन कार्य का संपादन किया जाएगा। इसके साथ ही समाज के द्वितीय कैलेंडर का विमोचन भी किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम की सांस्कृतिक कड़ी में श्री नारायण देव पर आधारित गीत का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं युवक-युवती परिचय सम्मेलन के अंतर्गत उपस्थित युवक एवं युवतियां मंच से अपना परिचय देंगे, जिससे सामाजिक समन्वय और वैवाहिक परिचय को बढ़ावा मिलेगा।
उक्त आयोजन में दुर्ग–भिलाई परगना से बड़ी संख्या में समाजजन संध्या सोनवानी, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में रानीतराई के लिए रवाना होंगे। आयोजकों ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।



