महिला सुरक्षा जागरूकता पर कल्याण महाविद्यालय में आयोजित विशेष कार्यशाला

Editor
By Editor 2 Min Read

पोश एक्ट, महिला सुरक्षा कानून एवं आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका पर विद्यार्थियों को दी गई विस्तृत जानकारी

भिलाई, नेशनल कमीशन ऑफ वूमेन के निर्देशानुसार महिला यौन उत्पीड़न निषेध (POSH) एक्ट की जानकारी के लिए 29 नवम्बर को कल्याण महाविद्यालय के सभागार में महिला यौन उत्पीड़न समिति द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र–छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों, आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की संरचना तथा उसकी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान एन.सी.डब्ल्यू. द्वारा तैयार पोश एक्ट संबंधी वीडियो एवं पीपीटी के माध्यम से यह बताया गया कि अपराध की स्थिति में शिकायत किस प्रकार एवं कहाँ दर्ज कराई जा सकती है। छात्र-छात्राओं को जागरूक, सतर्क और संवेदनशील बनाने हेतु यह प्रस्तुति विशेष रूप से प्रभावी रही।

कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा लैंगिक संवेदनशीलता की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी विद्यार्थियों और स्टाफ ने समानता, सम्मान और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनुराग पांडे, समिति अध्यक्ष डॉ. मणिमेखला, डॉ. छाया, डॉ. सुमित्रा मौर्य, डॉ. नागमणि, डॉ. शबाना, डॉ. सौम्या, प्रा. अंजू देवी, प्रा. वृंदा जैन, रविकांत, मजहर खान सहित नव-नियुक्त एंबेसडर छात्र—अन्नू, अंशु, नम्रता, यश, पुष्कर—तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य परिसर में सुरक्षित, सम्मानजनक और लैंगिक रूप से संवेदनशील वातावरण सुनिश्चित करना रहा, जिसकी सभी ने सराहना की।

Share This Article