पिता के साथ आ रही विवाहिता की सड़क हादसे में मौत

Editor
By Editor 2 Min Read

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी ठोकर, महिला को कुचलते हुए फरार

भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन सड़क पर तेलहा नाला के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। ट्रेलर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी विवाहिता साक्षी द्विवेदी (29 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका साक्षी द्विवेदी का मायका पदुम नगर भिलाई-3 में है तथा उसकी शादी राजनांदगांव में हुई थी। कुछ दिन पूर्व उसकी छोटी बहन का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके कारण साक्षी उसे देखने राजनांदगांव से ट्रेन द्वारा भिलाई पावर हाउस स्टेशन पहुंची थी। घर आने की जानकारी उसने पहले ही अपने पिता को दे दी थी।

पिता उसे लेने बाइक से पावर हाउस स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन से उतरने के बाद दोनों बाइक से पदुम नगर लौट रहे थे। इसी दौरान तेलहा नाला के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साक्षी सड़क पर गिर गई और ट्रेलर उसे कुचलते हुए निकल गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित फरार हो गया। खुर्सीपार पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

Share This Article