मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने स्वीकार किया आमंत्रण, सम्मेलन में होंगे शामिल
कैशलेस चिकित्सा सेवा को लेकर कर्मचारियों में उत्साह, तैयारियाँ जोरों पर
बिलासपुर, महामाया मंदिर रतनपुर, जिला बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय “कल्चुरी महोत्सव रतनपुर” में रविवार को पधारे विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं राजेश अग्रवाल संस्कृति मंत्री को संगठन के आगामी कार्यक्रम के लिए कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी संघ छत्तीसगढ के द्वारा “कैशलेस चिकित्सा सम्मेलन सह अभिनंदन समारोह” में उपस्थित होने के लिए संगठन के द्वारा आमंत्रण पत्र सौंपा गया। जिसमें माननीय मंत्रियों द्वारा उक्त कार्यक्रम में उपस्थिति देने हेतु स्वीकार किया गया।
चूंकि कैशलेस चिकित्सा सेवा समस्त कर्मचारी हेतु अत्यंत आवश्यक हैं। और इस संबंध में माननीय मंत्रियों द्वारा संगठन के कार्यक्रम शामिल होना स्वीकार किया, जिसके लिए संगठन के छत्तीसगढ़ के समस्त विभाग के कर्मचारी जोर शोर तैयारी में लग गए है। उक्त आमंत्रण पत्र सौंपे जाने में कैशलेस संगठन के संस्थापक सदस्य राकेश सिंह, उषा चंद्राकर की कुशल मार्गदर्शन में जिला संयोजक कोरबा अजय जायसवाल, धर्मेन्द्र राठौर, सेवानंद पंत, सुनील जायसवाल आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।