बिलासपुर में रेल हादसा की प्राथमिक जांच पूरी, 11 की मौत, 20 से अधिक घायल

Editor
By Editor 3 Min Read

हादसे से पहले लेडी लोको पायलट ने दिखाई सूझबूझ, कूदकर बचाई जान

रायपुर। मंगलवार शाम बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत एक भीषण रेल हादसा में 11 लोगों की मौत हुई है। 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। इन सभी का विभिन्न अस्पताल में उपचार जारी है। इधर हादसे की प्राथमिक जांच पूरी हो गई है। इसमें कई बिंदुओं पर जांच की गई। वहीं 19 से अधिक लोगों से पूछताछ भी की गई है। अब इसी आधार पर आगे की जांच व बिंदू तय किए जाएंगे।

हादसा उस समय हुआ जब एक मेमू लोकल ट्रेन और दूसरी ट्रेन के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहत और बचाव कार्य देर रात तक चला था।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, ट्रेन के सिग्नलिंग सिस्टम में गड़बड़ी के कारण यह हादसा हुआ। लोको पायलट विद्यासागर ने अंतिम क्षण तक यात्रियों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी कहा जा रहा है कि लोको पायलट ने ही सहायक लोको पायलट रश्मि राज को इंजन से कूदने कहा था जिससे उसकी जान बच सके और हुआ भी ऐसा ही। सहायक लोको पायलट रश्मि राज की जान बच गई हांलाकि वह घायल है।

मृतकों की सूची :-

  • विद्यासागर (55) – लोको पायलट, मेमू लोकल
  • प्रमिला वस्त्रकार (55) – पाराघाट, बिलासपुर
  • रंजीत भास्कर (32) – कोसा, जांजगीर-चांपा
  • अर्जुन यादव (35) – देवरीखुर्द, बिलासपुर
  • शीला यादव (30) – देवरीखुर्द, बिलासपुर
  • मानमति यादव (65) – देवरीखुर्द, बिलासपुर
  • प्रिया चंद्राकर (22) – बहेराडीह, जैजैपुर, सक्ती
  • अंकित अग्रवाल – बिलासपुर
  • लवकुश शुक्ला – सक्ती
  • गोती बाई (65) – तखतपुर, बिलासपुर
  • गोदावरी बाई (60) – रतनपुर, बिलासपुर
  • इसके अलावा घायल यात्रियों में :-
  • मथुरा भास्कर (55)
  • तुलाराम अग्रवाल (60)
  • आराधना निषाद (16)
  • चौरा भास्कर (50)
  • मोहन शर्मा (29)
  • शत्रुघ्न (50)
  • अंजूला सिंह (49)
  • गीता देबनाथ (30)
  • शांता देवी गौतम (64)
  • मेहनिश खान (19)
  • प्रीतम कुमार (18)
  • संजू विश्वकर्मा (35)
  • शैलेश चंद्र (49)
  • सोनी यादव (25)
  • अशोक कुमार दीक्षित (54)
  • संतोष हंसराज (60)
  • नीरज देवांगन (53)
  • रश्मि राज (34)
  • ऋषि यादव (2)
  • राजेंद्र मारुति बिसारे (60) हैं।
Share This Article