भिलाई के दो स्पा सेंटर्स में पुलिस का छापा

Editor
By Editor 3 Min Read

देह व्यापार में लिप्त 5 युवतियां और 4 ग्राहक हिरासत मेंभिलाई। भिलाई क्षेत्र में एक बार फिर 2 स्पा सेंटर्स में पुलिस ने छापा मारा। जुनवानी स्थित चौहान बिजनेस पार्क की तीसरी मंजिल पर संचालित लोरेंज और लीवेलनेस में कई दिनों से देह व्यापार चलने की खबर आ रही थी। जिसके बाद आज पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ यहां छापे मारा पुलिस सभी लोगों के खिलाफ पीटा एक्ट की कार्यवाही कर रही है ।

भिलाई। भिलाई क्षेत्र में एक बार फिर 2 स्पा सेंटर्स में पुलिस ने छापा मारा। जुनवानी स्थित चौहान बिजनेस पार्क की तीसरी मंजिल पर संचालित लोरेंज और लीवेलनेस में कई दिनों से देह व्यापार चलने की खबर आ रही थी। जिसके बाद आज पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ यहां छापे मारा पुलिस सभी लोगों के खिलाफ पीटा एक्ट की कार्यवाही कर रही है ।

पहले यहां पाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा गया पाइंटर का सिग्नल मिलते ही एडिशनल एसपी ICUAW पद्मश्री तंवर, दुर्ग सीएसपी भारती मरकाम, स्मृति नगर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गुरविंदर सिंह अपनी टीम के साथ अंदर पहुंचे पुलिस के पहुंचते ही स्पा सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल था, लेकिन पुलिस ने किसी को बाहर जाने नहीं दिया। दोनों स्पा सेंटर से 5 लड़कियां और 4 ग्राहकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। वही स्पा सेंटर के मैनेजर, वर्कर्स को भी पुलिस स्मृतिनगर चौकी लेकर गई। बता दें कि सुपेला व स्मृति नगर पुलिस चौकी थाना क्षेत्र में कई स्पा सेंटर है, जहां पुलिस आए दिन छापा मारती है पुलिस की कार्रवाई के बाद भी देह व्यापार लगातार चलता रहता है।

वीडियो

एडिशनल एसपी ICUAW पद्मश्री तंवर ने बताया कि दोनों ही स्पा सेंटर में लगातार जिस्मफिरोशी का धंधा चलने की खबर मिल रही थी, जिसके बाद आज पुख्ता सूचना मिलने के बाद उनकी टीम ने यह रेड मारी। उन्होंने बताया कि लारेंजो स्पा सेंटर से 3 लड़कियां, 2 ग्राहक, मैनेजर औऱ् एक वर्कर और लीवेलनेस से 2 लड़कियां, 2 ग्राहक, 1 मैनेजर सहित लेडिज वर्कर को पुलिस साथ लेकर गई है।

Share This Article