“विधायक डोमनलाल कोसेवाड़ा को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित”

Editor
By Editor 1 Min Read


भिलाई 3, चरोदा,  अहिवारा विधायक राजमहंत  डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर तथा उनके क्षेत्र में प्रथम आगमन पर चरोदा मंडल में कालीबाड़ी के समीप अध्यक्ष ए गौरीशंकर महामंत्री, राजेश मौर्य एव पूर्णिमा ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशिकांत बघेल, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडे, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह तथा उनकी पूरी टीम ने उनका आतिशबाजी के साथ माला पहनकर भव्य स्वागत किया ।

स्वागत में प्रमुख डी वेंकट, आर एस व्यापारी, जी रामा रेड्डी, वेद प्रकाश पांडे, अंकिता बनर्जी, शिवा पटनायक, राजेश यादव, टी रमना, आशीष, वरलक्ष्मी, कमल तांड़ी, कमल जांगड़े, जयप्रकाश पांडेय, पुष्पलता मण्डपे, सुजाता डोंगरे, सुभद्र कुमार, अश्वनी जोशी मीडिया प्रभारी, प्रसाद राव, युवा मोर्चा अभय चौबे,आदि कार्यकर्ता तथा बस स्टैंड के आसपास रहने वाले सैकड़ों नागरिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Share This Article