आरएसएस का विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम

Editor
By Editor 1 Min Read

संघ के विजयदशमी उत्सव में “पंच परिवर्तन” का आह्वान

भिलाई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बस्ती क्रमांक-4 दादर पथर्रा, भिलाई नगर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में नगर कार्यवाह मुकेश साहु की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पटेल समाज के पंच एवं समाजसेवी संतोष पटेल जी उपस्थित रहे, जिन्होंने समाज में संगठन और एकता के महत्व पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चंदन दास ने संघ के शताब्दी वर्ष में विजयदशमी उत्सव के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए “पंच परिवर्तन” के तहत भाषा, भूषा, भोजन एवं भजन में स्वदेशी भावना अपनाने का संदेश दिया।

संघ के दृष्टि से बस्ती पालक डिकेश वर्मा की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं समाज के कार्यकर्ता उपस्थित होकर उत्सव में सहभागी बने।

विजयदशमी पर्व के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम समाज में स्वदेशी विचार, एकता और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Share This Article