मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपूरिया उपस्थित रहे
भिलाई, भारतीय जनता पार्टी भिलाई-03 मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” विषय पर एक मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सिन्धु भवन, भिलाई-3 में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रविवार दोपहर प्रारंभ हुआ, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वरुण यादव ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपूरिया उपस्थित रहे। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान की मूल भावना को रेखांकित करते हुए कहा कि देशवासियों को अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देकर इस अभियान को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को देश में निर्मित वस्तुओं के उपयोग का संकल्प दिलाया और संकल्प पत्र भी संकलित किए।

इस अवसर पर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम वर्मा, कार्यक्रम प्रभारी सुषमा जेठानी एवं पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सीता साहू मंचासीन रहे।
सुषमा जेठानी ने महिलाओं और बच्चों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग हेतु जागरूक करते हुए इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं, राधेश्याम वर्मा ने युवाओं से अपील की कि वे भोजन, पहनावा, औषधि, खेल सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं में स्वदेशी विकल्पों को प्राथमिकता दें।
कार्यक्रम में मंडल के महामंत्री श्याम सुंदर जायसवाल एवं समीर अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, जीएसटी संयोजक संजय पांडे सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पार्षदगण गुरुचरण सिंह एवं प्रेमलता चंद्राकर, मंडल उपाध्यक्ष रवि नाहर, बालमुकुंद वर्मा, तुलसी मरकाम, कांति सिंह, कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव, मंत्रीगण राजेंद्र साहू, निर्मला भारती, हूपेन्द्र चंद्रा, पुखराज जैन, पद्मिनी साहू, बल्लू कुर्रे, सुशील कर्माकर, सुनील मिश्रा, योगेश शर्मा, राजकुमार साहू, लखन वर्मा, दीनदयाल साहू, आशीष वर्मा, रोशन वर्मा तथा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता धनेश्वरी साहू, गीता वर्मा, ममता विश्वकर्मा, मीना गिरी, अनुपा विश्वकर्मा, विनीता शिंदे, रीना चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से संपन्न हुआ तथा सभी कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का दृढ़ निश्चय लिया।