शिक्षक दिवस पर नैतिक जीवन मूल्यों को की गई समीक्षा
भिलाई : इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक और साहित्यकार बलदाऊ राम साहू तथा सेवानिवृत्त शिक्षक और सामाज सेवी नागेन्द्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में तथा शिक्षक सम्मान के लिए विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही आश्रम के अध्यक्ष आत्मा राम साहू और ट्रस्टी डॉ हीरालाल साहू भी मंचस्थ थे।
समस्त अतिथियों ने कबीरजी को गुरु के रूप में समाज को अच्छा पथ प्रदर्शक मानते हुए कहा कि कबीर की वाणी को हम हमेशा आत्मसात करते हैं। डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए बच्चों को प्रेरित करने के लिए अपनी बात रखी गई। आज के परिपेक्ष्य में शिक्षक और बच्चों के बीच नैतिक विकास किस प्रकार हो, इस पर चिंतन मनन भी किया गया।
कार्यक्रम में तिलक वर्मा, कुमार भारद्वाज और डॉली साहू ने शिष्य गुरु परम्परा पर भजनों की प्रस्तुति दी।

इस कार्यक्रम में गौकरण साहू, पी डी साहू, एम के साहू, फकीर राम साहू, वेदराम साहू, रामाधार साहू, डॉ दीनदयाल साहू, विजयकांत दादर, शिव कुमार साहू, दलजीत सिंह साहू, अशोक साहू, वाय आर पटेल, सरस्वती साहू, उर्मिला साहू, डॉली साहू, प्रमोद साहू, गुरु वंदना, भजन तिलक वर्मा, कुमार भारद्वाज, डॉली साहू, शीला साहू, यमला साहू, प्रेमलता साहू, लक्ष्मी साहू, राजकुमारी साहू, प्रबंधन समिति, ट्रस्टी गण युवा प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा सदस्यगण उपस्थित रहे।


