एबीवीपी भिलाई नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा, छात्रहित में कार्य करने का संकल्प

Editor
By Editor 3 Min Read

ऋतेश दूबे को नगर अध्यक्ष और आकाश साहू को नगर मंत्री नियुक्त किया गया

भिलाई । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की भिलाई नगर इकाई ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नव-नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए छात्रहित और संगठन की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार, ऋतेश दूबे को नगर अध्यक्ष और आकाश साहू को नगर मंत्री नियुक्त किया गया है। अक्षय मिश्रा, उमंग वर्मा और कार्तिक शर्मा को नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि दीपक साहू कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। आदित्य तिवारी को तकनीकी प्रमुख और हर्षित भारद्वाज को तकनीकी सह प्रमुख बनाया गया है।

महाविद्यालय स्तर पर पृथ्वी प्रताप सिंह को प्रमुख तथा प्रोत्साहन सिंह को सह प्रमुख नियुक्त किया गया है। अंकित सिंह को छात्रावास प्रमुख, पोषण जोशी को फार्मा विजन प्रमुख, हरमन सिंह संधू को मीडिया प्रमुख और विशाल सिंह को सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अतिरिक्त, आस्था वर्मा को आरकेएम प्रमुख और श्रुति सिंह को आरकेएम सह प्रमुख बनाया गया है। दिव्या वर्मा को एसएफडी प्रमुख, धीरज को एसएफडी सह प्रमुख, वेदांश सिंह को खेल प्रमुख और राजीव गोखले को मेडिविजन प्रमुख नियुक्त किया गया है।

विद्यालय स्तर पर वेदांश चिनचोलकर को प्रमुख और साई को सह प्रमुख का दायित्व मिला है, जबकि प्रसमजीत सेनगुप्ता को स्टडी सर्किल प्रमुख बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में आदित्य असाटकर, अर्पित कुमार, पुष्कर इस्दा, रमन तिवारी, प्रांजल माथुरकर, वेदांत ठाकुर, पुष शुक्ला और अंकित पांडेय शामिल हैं।

घोषणा समारोह में विभाग संगठन मंत्री हिमांशु मिश्रा, विभाग संयोजक कुनाल प्रताप सिंह, नगर मंत्री आकाश साहू, और जिला संयोजक प्रवीन यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ नेताओं ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

एबीवीपी ने विश्वास जताया है कि यह नई टीम छात्रहितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और संगठन की विचारधारा के प्रचार-प्रसार में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

Share This Article