कुम्हारी साईंधाम से देवबलोदा तक गूंजा बम भोले

Editor
By Editor 2 Min Read

कुम्हारी साईंधाम से देवबलोदा तक निकली भव्य कांवर यात्रा, जयकारों से गूंजा वातावरण

कुम्हारी। साई धाम, कुम्हारी के बाबा जी के नेतृत्व में सोमवार को श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव से ओतप्रोत कांवर यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा कुम्हारी से देवबलोदा के प्राचीन शिव मंदिर तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवर लेकर शामिल हुए।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु “बम बम भोले” और “हर हर महादेव” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते गए। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और भजनों की मधुर धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवरियों का उत्साह, शिवभक्ति में लीन होकर गंगा जल से शिवलिंग का अभिषेक करने की आस्था को दर्शा रहा था।

देवबलोदा पहुंचने के बाद बाबा जी और सभी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक किया। शिव मंदिर परिसर भक्तों की आस्था से सराबोर हो गया था। कांवर यात्रा न केवल धार्मिक भावना को प्रकट किया बल्कि समाज में एकता, संयम और श्रद्धा के महत्व को भी रेखांकित किया। बाबा जी के मार्गदर्शन में भक्तों ने अनुशासन और भक्ति भाव से यह यात्रा पूरी की। आस्था और समर्पण से परिपूर्ण इस यात्रा ने सभी श्रद्धालुओं के हृदय में अध्यात्म की गहराई को और मजबूत किया।

Share This Article