भिलाई। जीआरपी थाना क्षेत्र भिलाई-3 अंतर्गत रेल सदन के पास शुक्रवार तड़के एक युवक की ट्रेन से टकराने के कारण मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 3:00 बजे की है, जब रेलवे ट्रैक के पास विद्युत पोल क्रमांक 851/30 के समीप युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया।
सूचना मिलते ही 112 टीम मौके पर पहुँची और युवक को पहले सुपेला अस्पताल तथा बाद में हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
जीआरपी भिलाई-3 थाना प्रभारी राजकुमार बोरझा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान अभिषेक (19 वर्ष), पिता राजकुमार, निवासी बड़े पुरैना के रूप में की गई है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या थी या कोई दुर्घटना। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विलायती से गांधीनगर होते हुए किसी और से पुरैना के लोग आना जाना करते हैं।
इस क्षेत्र में लगातार अंडरब्रिज निर्माण की माँग स्थानीय नागरिकों द्वारा की जाती रही है। बीते दिनों रेलवे महाप्रबंधक के निरीक्षण के दौरान भी यह मुद्दा जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था। नागरिकों का कहना है कि अंडरब्रिज नहीं होने से आए दिन इस तरह की घटनाएं घटित होती हैं।


