भिलाई।फोरलेन पर बुधवार की दोपहर करीब दो घंटे तक जाम से लोग परेशान रहे। चरोदा में एक वाहन के खराब होने के बाद दुर्ग रायपुर लेने पर यह जाम इतना लंबा लगा इसमें अन्य वाहन फंसते चले गए और भिलाई-3 तक वाहनों की लंबी कतार पहुंच गई।इसमें एंबुलेंस से लेकर स्कूली बस भी फंसे।यातायात पुलिस यहां पर व्यवस्था बनाने में पूरी तरह फेल साबित हुई और लोग जाम से परेशान होकर यातायात पुलिस को कोसते रहे।
बताया जाता है कि चरोदा में पंचशील नगर स्थित मिडिल कट के पास एक वाहन बिगड़ गया। यह वाहन सड़क के बीचो-बीच बिगड़ा और इसके बाद यहां पर वाहनों की लंबी कतार खड़ी होनी शुरू हो गई। यातायात पुलिस के जवान वह एक अधिकारी इस वाहन को हटाने के लिए पहुंच परंतु जाम ऐसा फंसा की वहां से वाहन हटाने के बाद भी घंटाें वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
वाहनों की लंबी कतार से बचने के लिए दो पहिया वह चार पहिया वाहन शहर के भीतर घुसने लगे परंतु शहर के भीतरी सड़कों पर भी कुछ देर में वहीं हाल हो गया। एक-एक कर इन रास्तों में भी वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
स्कूली बच्चों को होना पड़ा सबसे ज्यादा परेशान
बताया जाता है की भिलाई की ओर से भिलाई तीन और चरोदा आने वाले स्कूली वाहन भी इस जाम में फंस गए। इनमें वे बच्चे बैठे हुए थे जो सुबह से स्कूल गए थे और छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। भूखे प्यासे इन बच्चों का बस में हाल बेहाल होने लगा था। इसके बाद इन बच्चों के अभिभावकों को दो पहिया वाहनों से वहां पर बुलाकर बच्चों को उनके सुपुर्द किया गया। इस दौरान बच्चे और उनके अभिभावक दोनों ही यातायात व्यवस्था को लेकर जमकर आक्रोशित नजर आए।


