भिलाई:छ.ग., बरेली उत्तर प्रदेश – 8/7/2025 को शुभम साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की संस्थापक अध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या ने मासिक कवि सम्मेलन के अतिरिक्त अपने बेटे शुभम की पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन का आयोजन खुशहाली सभागार में उस्ताद शायर विनय साग़र जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी सुरेन्द्र अग्रवाल लाला, विशिष्ट अतिथि रहे समाजसेवी अनिल मुनि तथा कवि इंद्रदेव त्रिवेदी, संचालन हास्य कवि मनोज दीक्षित टिंकू ने किया। माँ शारदे की वंदना कवि इंद्रदेव त्रिवेदी ने की ।
कार्यक्रम में इनके अतिरिक्त वरिष्ठ कवि रणधीर प्रसाद गौड़ धीर, गजेंद्र पाल सिंह, ठा रामप्रकाश सिंह, रामकुमार अफ़रोज़, डॉ मिथलेश राकेश,नीतू गोयल, बिंदु सक्सेना, सुचित्रा डे, फरीद आलम क़ादरी (मुरादाबाद,) ग़ज़लराज, अवजीत अवि, उमेश त्रिगुणायत अद्भुत, दीपक मुखर्जी, रामशंकर शर्मा प्रेमी, प्रकाश निर्मल, रामधनी निर्मल, रितेश साहनी , राज कुमार अग्रवाल, डॉ अखिलेश गुप्ता, मनोज सक्सेना,एड नरेन्द्र पाल सिंह आदि ने कवि सम्मेलन में काव्य के विभिन्न रंग बिखेर कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
अंत में सभी मेहमानों के प्रति संस्था के उपाध्यक्ष दीपक मुखर्जी ने आभार व्यक्त किया।




