मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर ने जन्मदिन पर किया पौधारोपण

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल के अध्यक्ष ए गौरी शंकर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण किया। इसके साथ ही पौधे के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

ऑपरेशन सिंदूर में अपना पराक्रम दिखाने वाले भारतीय सेवा के जवानों के साहस को सलाम करते हुए सैनिकों का सम्मान भी किया गया।


चरोदा में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं राजमहंत डोमन लाल कोर्सवाड़ा, पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री प्रेमलाल साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशिकांत बघेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र यादव, उप नेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडे और 500 से ज्यादा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी ने मंडल अध्यक्ष ए गौरी शंकर को इसी प्रकार समाज के हित में कार्य करने का बधाई दी।

Share This Article