भिलाई। भिलाई तीन थाना अंतर्गत पुराने पोस्ट ऑफिस के सामने नूतन चौक जाने वाले मार्ग पर एक बंद मकान से दुर्गंध उठते ही हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका से भिलाई तीन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान का दरवाजा किसी तरह खोलकर 62 वर्षीया कैलाश चांदे की लाश बरामद की। लाश फंदे पर लटकी हुई थी। बताया जाता है कि बुजुर्ग कैलाश घर में अकेला ही रहता था।आसपास के लोगों ने उसे तीन दिन पहले देखा था। इस वजह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि 3 दिन पहले हुई उसकी मौत हुई होगी। अब दुर्गंध उठने पर लोगों को इसका पता चला। कारण स्पष्ट नही हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।