दुर्ग रेंज को मिला नया साइबर क्राइम थाना, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Editor
By Editor 2 Min Read

रुआबांधा पुलिस चौकी का भी किया उद्घाटन, ‘संकल्प अभियान-नशा मुक्ति’ की शुरुआत

भिलाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को महिला थाना सेक्टर-6, भिलाई के समीप करीब 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने रुआबांधा पुलिस चौकी का उद्घाटन भी किया तथा दुर्ग पुलिस के ‘संकल्प अभियान-नशा मुक्ति’ का पोस्टर विमोचन कर शुभारंभ किया।

नवीन रेंज साइबर थाना दुर्ग, बालोद और बेमेतरा तीन जिलों में साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों और गंभीर मामलों की जांच करेगा। यहां ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया अपराधों की विवेचना के साथ डिजिटल साक्ष्यों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा।

वहीं नशामुक्ति अभियान के तहत तीन स्तरों पर कार्ययोजना बनाई गई है। इसमें जनजागरूकता, नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर कार्रवाई तथा नशे से प्रभावित लोगों को उपचार एवं पुनर्वास से जोड़ना शामिल है।

वीडियो

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930, नशे से संबंधित जानकारी के लिए मानस हेल्पलाइन 1933 तथा एएनटीएफ दुर्ग हेल्पलाइन 94791-5151 पर संपर्क करने की अपील की है।

Link : https://shricgnewscreator.com/durg-range-gets-a-new-cyber-crime-police-station-chief-minister-inaugurates-it/

Share This Article