महामाया पारा वार्ड-8 में कांग्रेस का जनसंवाद, वरिष्ठ नागरिकों और महिला शक्ति की दिखी भागीदारी

Editor
By Editor 2 Min Read

कांग्रेस प्रवेक्षक मोहम्मद सलीम और उपेंद्र पाल की मौजूदगी में पार्षद हेमंत वर्मा सहित वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक संगठनों और समिति पदाधिकारियों ने रखी सहभागिता

भिलाई, महामाया पारा वार्ड क्रमांक 8 में आज कांग्रेस के प्रवेक्षकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्डवासियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस प्रवेक्षक मोहम्मद सलीम और उपेंद्र पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान वार्ड के पार्षद हेमंत वर्मा (गुलमोहर), प्रेमलता सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र कुमार वर्मा, देवी लाल वर्मा, शोभाराम साहू, गणेश प्रसाद मिश्रा और सुनील दीवान सहित वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं सीमा, संभाले, अभिनय धान, ऋषभ तिवारी, विद्या उपाध्याय, निर्मला देवांगन, सरस्वती देवांगन और सुभद्रा देवांगन सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर नवजागरण दुर्गा उत्सव समिति, शांतिनगर के समस्त पदाधिकारियों एवं शिव पंचमुखी हनुमान मंदिर के पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। बैठक में वार्ड के लोगों की सक्रिय मौजूदगी ने सामाजिक एकजुटता और आपसी सहभागिता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, महिला शक्ति, सामाजिक संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। वार्डवासियों ने मिलकर क्षेत्र में आपसी समन्वय और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का परिचय दिया।

Link : https://shricgnewscreator.com/congress-holds-a-public-dialogue-in-mahamaya-para-ward-8-strong-participation-seen-from-senior-citizens-and-women/

Share This Article