सौदा करने के बाद दूसरे व्यक्ति को बेच दी जमीन, रकम मांगने पर करते रहे टालमटोल
दुर्ग, जमीन बिक्री का सौदा कर 20 लाख 95 हजार रुपये लेने के बाद उसी जमीन को दूसरे व्यक्ति को बेचने के मामले में रानीतराई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को 20 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बीजाभाठा निवासी प्रार्थी ने एक नवंबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2022 में तुकेश साहू ने जमीन बेचने के नाम पर उससे 20 लाख 95 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद आरोपी ने जमीन की बिक्री पूरी करने के बजाय उसे किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। रकम वापस मांगने पर लगातार टालमटोल करता रहा। इस काम में उमेंद्र कुमार साहू ने भी सहयोग किया था।
शिकायत पर रानीतराई पुलिस ने अपराध क्रमांक 109/2026 के तहत धारा 420, 34 भादवि में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में दोनों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और एचडीएफसी बैंक की पासबुक, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की मूल प्रतियां जब्त की हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में तुकेश साहू (30), निवासी बीजाभाठा और उमेंद्र कुमार साहू (42), निवासी जुनवानी, जिला धमतरी शामिल हैं। कार्रवाई में निरीक्षक हुबलाल चंद्राकर सहित थाना रानीतराई के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील: जमीन खरीदने से पहले स्वामित्व और संबंधित दस्तावेजों की जांच करें। बिना कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बड़ी रकम का भुगतान न करें।
लाख की ठगी, दो गिरफ्तार
सौदा करने के बाद दूसरे व्यक्ति को बेच दी जमीन, रकम मांगने पर करते रहे टालमटोल
दुर्ग। जमीन बिक्री का सौदा कर 20 लाख 95 हजार रुपये लेने के बाद उसी जमीन को दूसरे व्यक्ति को बेचने के मामले में रानीतराई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को 20 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बीजाभाठा निवासी प्रार्थी ने एक नवंबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2022 में तुकेश साहू ने जमीन बेचने के नाम पर उससे 20 लाख 95 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद आरोपी ने जमीन की बिक्री पूरी करने के बजाय उसे किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। रकम वापस मांगने पर लगातार टालमटोल करता रहा। इस काम में उमेंद्र कुमार साहू ने भी सहयोग किया था।
शिकायत पर रानीतराई पुलिस ने अपराध क्रमांक 109/2026 के तहत धारा 420, 34 भादवि में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में दोनों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और एचडीएफसी बैंक की पासबुक, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की मूल प्रतियां जब्त की हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में तुकेश साहू (30), निवासी बीजाभाठा और उमेंद्र कुमार साहू (42), निवासी जुनवानी, जिला धमतरी शामिल हैं। कार्रवाई में निरीक्षक हुबलाल चंद्राकर सहित थाना रानीतराई के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील: जमीन खरीदने से पहले स्वामित्व और संबंधित दस्तावेजों की जांच करें। बिना कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बड़ी रकम का भुगतान न करें।
Link : https://shricgnewscreator.com/rs-20-95-lakh-fraud-under-the-pretext-of-selling-land-two-arrested/








