सूने मकान में चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार

Editor
By Editor 1 Min Read

1.60 लाख की संपत्ति चोरी का मामला, पूर्व में चार आरोपी और दो अपचारी बालक हो चुके हैं गिरफ्तार

दुर्ग, उतई थाना क्षेत्र के ग्राम डुण्डेरा स्थित कचरू नगर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 1 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति चोरी करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी अजय धनकर (19) को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 7-8 अक्टूबर की दरम्यानी रात आरोपियों ने बंद मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर एलईडी टीवी, लैपटॉप, फ्रिज, वाशिंग मशीन, पंखे, सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था। मामले में 9 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

विवेचना में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से बंद मकानों की रेकी कर रात में चोरी करते थे और सामान अलग-अलग लोगों को बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस पूर्व में इस मामले में चार आरोपियों और दो अपचारी बालकों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। चोरी का सामान और बिक्री से मिले 58 हजार 500 रुपये भी बरामद किए गए थे। फरार आरोपी अजय धनकर को 16 नवंबर को गिरफ्तार किया गया।

Link : https://shricgnewscreator.com/absconding-accused-in-theft-case-at-an-unoccupied-house-arrested/

Share This Article