संत रामपाल महाराज के सानिध्य में हुआ आयोजन, पूर्ण परमात्मा की पहचान और मोक्ष प्राप्ति के विषय में दी गई जानकारी
भिलाई, आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने एवं समाज को शास्त्रों में प्रमाणित वास्तविक भक्ति मार्ग से परिचित कराने के उद्देश्य से 15 नवंबर रविवार को महिला महाविद्यालय, सेक्टर-09, भिलाई में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज के सानिध्य में एक दिवसीय विशाल सत्संग का आयोजन प्रातः 11 बजे से हुआ।
इस सत्संग में संत रामपाल महाराज द्वारा बताए गए आध्यात्मिक ज्ञान को पवित्र धर्मग्रंथों एवं शास्त्रों के प्रमाणों के आधार पर प्रस्तुत किया गए। श्रद्धालुओं को पूर्ण परमात्मा की पहचान, सच्ची भक्ति, मोक्ष प्राप्ति के मार्ग तथा मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सत्संग के माध्यम से समाज में व्याप्त नशाखोरी, दहेज प्रथा, जातिगत भेदभाव, अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर एक सभ्य, नशामुक्त और अपराधमुक्त समाज के निर्माण का संदेश भी दिया गया।
आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं सहित समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने बताया सत्संग में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए चाय एवं बिस्किट की व्यवस्था भी रखी गई थी।
Link : https://shricgnewscreator.com/a-grand-scripture-based-satsang-spiritual-gathering-was-organized-at-the-womens-college-where-attendees-were-guided-on-the-path-of-true-devotion/








