नशीली कफ सिरप की 20 शीशियों के साथ युवक गिरफ्तार

Editor
By Editor 1 Min Read

सिविक सेंटर के खंडहर में बिक्री के लिए रखी थी सिरप, 23,530 रुपये की सामग्री जब्त

भिलाई, दुर्ग पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिविक सेंटर सेक्टर-6 स्थित जयंती स्टेडियम तालाब के पास एक खंडहर से नशीली कफ सिरप की 20 शीशियां जब्त कर युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि खंडहर में एक युवक प्रतिबंधित कफ सिरप बिक्री के लिए रखे हुए है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सागर कंडरा उर्फ मग्गा (26 वर्ष), निवासी गांधी चौक, भिलाई को पकड़ा। तलाशी में कोडीन युक्त 100 एमएल की 20 शीशियां बरामद हुईं। कुल दो लीटर सिरप की कीमत 23 हजार 530 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21(सी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Link : https://shricgnewscreator.com/youth-arrested-with-20-bottles-of-intoxicating-cough-syrup/

Share This Article