छिनाझपटी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3700 रुपये बरामद

Editor
By Editor 1 Min Read

खुर्सीपार पुलिस की कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर आरोपी जेल भेजा गया

दुर्ग, खुर्सीपार थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 26 में एक व्यक्ति को डराकर 3,700 रुपये छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से छीनी गई पूरी रकम बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर को रामलाल निवासी खुर्सीपार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह करीब 11 बजे आरोपी ने उसे डराकर 3,700 रुपये छीन लिए थे। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 509/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना और लगातार पतासाजी के आधार पर पुलिस ने 12 नवंबर को आरोपी याकूब (19 वर्ष), निवासी परशुराम चौक, खुर्सीपार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से छिनाझपटी की पूरी रकम 3,700 रुपये जब्त की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Link : https://shricgnewscreator.com/police-arrest-accused-in-snatching-case-rs-3700-recovered/

Share This Article