साइबर ठगी में बैंक खाते बेचने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार

Editor
By Editor 2 Min Read

5 से 15 हजार रुपये तक लेते थे कमीशन, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड जब्त

भिलाई, कमीशन के लालच में बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराकर ठगी की रकम का लेन-देन कराने वाले 14 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने और अन्य लोगों के बैंक खाते 5 हजार से 15 हजार रुपये तक में उपलब्ध कराते थे। इसके साथ पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और मोबाइल सिम भी साइबर अपराधियों को सौंपते थे।

थाना जामुल, पद्मनाभपुर और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की। जांच में बैंक खातों के माध्यम से लाखों रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का पता चला।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

थाना जामुल के मामले में मनोज यादव (49), प्रदीप कुमार (61) और अक्षय राज (30) को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, थाना पद्मनाभपुर के मामले में महेश महानंद (42), उपेन्द्र सिंह (28), संतोष कुमार सोनी (37), कुंदन कुमार (32), सुमित कुमार सिंह (30), लोकेश बघेल (26), मोहन मांझी (35), अंकित डोगरे (29), आशुतोष तांडी (28), कुमारी हेमा सिन्हा और सरस्वती ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। इनमें उपेन्द्र सिंह और कुंदन कुमार एजेंट के रूप में काम करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल सिम, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 318(3) और 317(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता या बैंकिंग दस्तावेज किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए न दें। साइबर ठगी की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें।

Link : https://shricgnewscreator.com/14-accused-arrested-for-selling-bank-accounts-used-in-cyber-fraud/

Share This Article