सुपेला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 10 वारंटियों को किया गिरफ्तार

Editor
By Editor 2 Min Read

छह गिरफ्तारी वारंट और चार स्थायी वारंट की तामिली, सभी को न्यायालय में किया पेश

भिलाई, पुराने लंबित गिरफ्तारी एवं स्थायी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए सुपेला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह गिरफ्तारी वारंटी और चार स्थायी गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों को विधिवत जिला दुर्ग न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सुपेला पुलिस ने 11 नवंबर से लंबित वारंटों की तामिली के लिए विशेष अभियान शुरू किया था। इसके तहत पुलिस टीम ने न्यायालय से प्राप्त वारंटियों के पतों पर लगातार पतासाजी की और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। इसी दौरान 12 नवंबर को मुखबिर से वारंटियों के सुपेला क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 10 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार छह गिरफ्तारी वारंटियों में आशराम परमार (41), निवासी चंद्रा मौर्य टॉकीज सुपेला, राजीव साव (22), विक्की साव (18), आकाश साव (19), तीनों निवासी मिनीमाता चौक सुपेला, विक्की गायकवाड़ (28), निवासी कृष्णा नगर सुपेला और अभय गजभिये (23), निवासी सुपेला शामिल हैं।

इसी तरह चार स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों में विधि से संघर्षरत एक बालक, नंदकिशोर चौहान निवासी न्यू कृष्णा नगर सुपेला, भोला गायकवाड़ (28), निवासी कृष्णा नगर सुपेला और भूपेन्द्र देवांगन (38), निवासी लक्ष्मी मार्केट सुपेला शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थाना सुपेला के निरीक्षक एसएन सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सुभाषचंद यादव, भूपेन्द्र सोनवानी, सहायक उपनिरीक्षक गंगाराम यादव, प्रधान आरक्षक अभय शुक्ला और नवीन सिंह सहित आरक्षक अमित गुप्ता, अजीत यादव, कमलनारायण साहू एवं मनोज सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से न्यायालय द्वारा जारी वारंट एवं अन्य वैधानिक आदेशों का पालन करने और न्यायालयीन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि लंबित वारंटों की तामिली और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Link : https://shricgnewscreator.com/supela-police-arrested-10-individuals-with-outstanding-warrants-during-a-special-operation/

Share This Article