20 हजार रुपये की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

Editor
By Editor 1 Min Read

एसीबी रायपुर ने थाना बसंतपुर में की ट्रैप कार्रवाई, प्रकरण में पक्ष में कार्रवाई करने के एवज में मांगी थी रकम

राजनांदगांव, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रायपुर की टीम ने बुधवार को थाना बसंतपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर के मोवा निवासी गौरव ने एसीबी में शिकायत की थी कि प्रधान आरक्षक किशोर यादव, पिता मंगीलाल यादव, एक प्रकरण में उसके पक्ष में कार्रवाई करने और परेशान नहीं करने के एवज में रिश्वत मांग रहा है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि आरोपी को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद 4 नवंबर 2026 को एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान प्रधान आरक्षक को प्रार्थी से 20 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Link : https://shricgnewscreator.com/head-constable-arrested-while-accepting-a-bribe-of-rs-20000/

Share This Article