दुर्ग में 10 मतपेटियां चोरी, आरोपी और कबाड़ी गिरफ्तार

Editor
By Editor 1 Min Read

6 मतपेटियां बरामद, ई-रिक्शा सहित 76,200 रुपये की सामग्री जब्त

दुर्ग, स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के गोदाम से 10 मतपेटियां चोरी करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मिलपारा निवासी युशु यादव (22) और गयानगर निवासी कबाड़ी देवानंद सोनी (65) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को गोदाम से 10 मतपेटियां गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान युशु यादव को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने चोरी की मतपेटियां देवानंद सोनी की कबाड़ी दुकान में बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने कबाड़ी के कब्जे से छह मतपेटियां बरामद कीं।

आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा क्रमांक CG 07 CR 0648 और 200 रुपये नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 76,200 रुपये है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Link : https://shricgnewscreator.com/10-ballot-boxes-stolen-in-durg-accused-and-a-scrap-dealer-arrested/

Share This Article