कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल, कुम्हारी के मां महामाया मंदिर में भी की पूजा-अर्चना
भिलाई, शारदीय नवरात्रि की नवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास पर भोग-भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, भिलाई-चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस के जिला महामंत्री एवं केकेसी के प्रदेश महासचिव राम सूर्यवंशी तथा पार्षद भारती राम सूर्यवंशी सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवमी के अवसर पर आयोजित भोग-भंडारे में धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का माहौल रहा। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आयोजन में सहभागिता निभाई।

मां महामाया मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
भिलाई-3 में आयोजित कार्यक्रम के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने कुम्हारी स्थित मां महामाया मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
इस संबंध में राम सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि वे केकेसी के प्रदेश महासचिव, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस के जिला महामंत्री तथा जामगांव आर-पाटन विधानसभा के प्रभारी के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
Link : https://shricgnewscreator.com/a-bhog-bhandara-community-feast-was-organized-at-former-chief-minister-bhupesh-baghels-residence-in-bhilai-3-on-the-occasion-of-navami/









