भिलाई, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका परिषद जामुल द्वारा 2 दिवसीय सेवा संकल्प अभियान चलाया गया जिसका प्रथम चरण मंगल भवन वार्ड 1 तथा दूसरा चरण मंगल भवन वार्ड 16 में सम्पन्न हुआ।
शिविर में मुख रूप से नपाप के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, पूर्व पालिका अध्यक्ष रेखराम बंछोर, भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी गुप्ता, वरिष्ठ पार्षद कविता बिस्वाल, युवा पार्षद चुम्मन वर्मा, खम्मन ठाकुर, नायाब तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रविकांत साहू, उप अभियंता विनायक गर्ग, सचिन भागवत, आर आई हरीश साहू, केदार बंछोर, रामू देवांगन, शिवनंदन देवांगन, मोहन वर्मा, सहित अधिकारीगण और कर्मचारीगण इस शिविर सेवा में उपस्तिथ रहे।
दो दिवसीय शिविर में आम नागरिकों के जरूरत की सुविधा के लिए निवारण किया गया जिसमें आधार कार्ड सम्बंधित, आयुष्मान कार्ड नया/नवीनीकरण, राशन कार्ड, पेंशन, जन्म/मृत्यु प्रणाम पत्र, आवास/स्वनिधि/नलजल आदि योजना, व्यपार अनुज्ञप्ति/निवासी प्रमाण पत्र, चिकित्सा शामिल रहा। शिविर में सैकड़ो की संख्या में भाजपा जामुल मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, आंगनबाड़ी के कार्यकर्तागण मुस्तैदी से शिविर में नगरवासियों को बेहतर लाभ दिलाने डटे रहे।
Link : https://shricgnewscreator.com/modis-25-years-of-service-and-good-governance-dedicated-to-the-resolve-of-a-developed-india-rekhram-banchhor/













