सेक्टर-6 कालीबाड़ी में संगठन विस्तार, युवा सहभागिता और आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन
भिलाई, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) पश्चिम मंडल द्वारा प्रदेशव्यापी ‘जॉइन भाजपा युवा मोर्चा’ अभियान के तहत सेक्टर-6 स्थित कालीबाड़ी परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। अभियान के माध्यम से प्रत्येक वार्ड और बूथ स्तर तक पहुंच बनाकर अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ने का संकल्प लिया गया। साथ ही युवाओं को समाज सेवा, राष्ट्रहित और संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। वक्ताओं ने कहा कि युवा वर्ग की ऊर्जा और सक्रियता के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा तथा जनहित के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी, भाजयुमो भिलाई जिला उपाध्यक्ष शुभम, तेजस पाल, कंवरपाल, सनी यादव, भाजपा पश्चिम मंडल महामंत्री विनय सेन, भाजयुमो पश्चिम मंडल अध्यक्ष करण सिंह, महामंत्री प्रथम प्रताप सिंह सहित पश्चिम मंडल युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Link : https://shricgnewscreator.com/meeting-of-the-west-mandal-regarding-the-join-bjp-yuva-morcha-campaign-call-to-bring-youth-into-the-organization/








