भिलाई, भारतीय जनता पार्टी भिलाई-03 मंडल कार्यालय में आज एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं महान राष्ट्रवादी चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुषमा जेठानी, उपकार चंद्राकर, प्रेमलाल साहू, वरुण यादव, सतीश साहू, विपिन चंद्राकर, रामखिलावन वर्मा, तुलसी ध्रुव, श्याम सुंदर जैसवाल, राजेश ठाकुर, पद्मिनी साहू, अजय साहू, गीता वर्मा, रीना चंद्राकर, पूजा शर्मा, अभिषेक शर्मा, अर्पणा मुखर्जी, अनुपमा विश्वकर्मा, युगल शर्मा आदि उपस्थित थे।
भाजपा पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रमुख वक्ताओं ने उनके जीवन, विचारों एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल ने अंत्योदय, एकात्म मानववाद और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का मार्ग दिखाया।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Link : https://shricgnewscreator.com/pandit-deendayal-upadhyayas-birth-anniversary-was-celebrated-at-the-bjp-mandal-office-in-bhilai-03/













