एच केबिन अंडर ब्रिज 365 बी में 21 सितंबर से मरम्मत, एक लेन बंद कर दूसरी से चलेगा यातायात

Editor
By Editor 1 Min Read

21 सितंबर से 20 अक्टूबर तक एच केबिन अंडर ब्रिज में मरम्मत, यातायात रहेगा नियंत्रित

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के एच केबिन डाउन लाइन अंडर ब्रिज क्रमांक 365B (रायपुर छोर) रोड अंडर ब्रिज के आवश्यक मरम्मत कार्य के निष्पादन हेतु उक्त अंडर ब्रिज में  21.09.2026 को प्रातः 08:00 बजे से 20.10.2026 को सायं 18:00 बजे तक कार्य किया जाना प्रस्तावित है।

मरम्मत कार्य के दौरान अंडर ब्रिज की दो लेनों में से एक लेन को अस्थायी रूप से बंद कर कार्य किया जाएगा। प्रथम लेन का कार्य पूर्ण होने के उपरांत दूसरी लेन पर कार्य किया जाएगा। इस प्रकार अंडर ब्रिज को पूर्णतः बंद नहीं किया जाएगा तथा यातायात एक लेन से नियंत्रित रूप से संचालित किया जाएगा।

Link : https://shricgnewscreator.com/repairs-at-h-cabin-under-bridge-365b-to-begin-on-september-21-one-lane-to-be-closed-while-traffic-moves-via-the-other/

Share This Article