भिलाई, स्वामी आत्मानंद उच्च.माध्यमिक विद्यालय भिलाई-3 में महापौर निर्मल कोसरे के नेतृत्व में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं और उनका सम्मान करना मेरे लिए गौरव की बात है। जिस स्कूल में बस्ता लेकर पढ़ाई की शुरुआत की आज उसी स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हूँ।

ये मेरे उन गुरुजनों के आशीर्वाद के कारण है। शिक्षा का व्यावसायीकरण रोकना बहुत आवश्यक है। हर माता पिता का सपना होता है कि मेरा बेटा अच्छा स्कूल में पढ़ाई करें। अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई के लिए प्राइवेट स्कूलों की ओर रुख करना पड़ता है जो कि काफी महंगा होता है। जब हमारी सरकार थी मैंने सोचा गरीब परिवार का बच्चा भी निशुल्क अंग्रेजी माध्यम में पढ़ सकें इसलिए पूरे प्रदेश में स्वामी आत्मानंद स्कूल का निर्माण कराया। आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का जब रिजल्ट घोषित होता है उसमें शासकीय स्कूल एवं स्वामी आत्मानंद के ही बच्चे शामिल होते हैं। ये उन सभी गुरुजनों के परिश्रम का नतीजा है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जयंती को
शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस परंपरा की शुरुआत 1993 में विधायक बनने के बाद प्रारंभ किया और आज भी वो जारी है, नगर निगम भिलाई चरोदा क्षेत्र के सभी गुरुजनों के सम्मान का अवसर मिला। इसके लिए आयोजनकर्ता महापौर निर्मल कोसरे एवं उनकी पूरी टीम को बधाई एवं धन्यवाद देता हूं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सेवा करने का मौका मिला। काफी कुछ करने का प्रयास किया, शासकीय स्कूलों के शिक्षकों की मेहनत का नतीजा है कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में हमारे बच्चे चयनित हो रहे हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सभापति कृष्णा चंद्राकार एवं समाजसेवी सुजीत बघेल एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष धनेश्वरी साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में नगर निगम क्षेत्र के 26 स्कूलों के 365 शिक्षकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पप्पू चंद्राकर, मोहन साहू, मनोज मढ़रिया, टेनेन्द्र ठाकरे, संतोष तिवारी, धर्मेंद्र कोसरे, नरेन्द्र वर्मा, पुष्कर चंद्राकर, शरद यादव, ईश्वर साहू, नीलाम्बुज साहू, प्रकाश दुर्गा, हेमंत वर्मा, राकेश वर्मा,
राजु लहरे, संदीप सिंह, युवराज कश्यप, आशीष वंजारी, हरमीक सिंह, मोनू माखिजा, शरद डोरा, एम. जॉनी, बी.एन राजू, गिरिजा बंछोर, टिपेस साहू, मनीष वर्मा, एस वेंकट रमना, आनंद कुमार, मनोज डहरिया, सतीश धुरंधर, अरुण वर्मा, विनोद प्रसाद, भागी निर्मलकर, डे साहब वर्मा, लावेश मदनकर, देवकुमारी , शारदा मदन कर, विजय राठौर, जुनैद खान, नजरुल इस्लाम,भूपेंद्र वर्मा, आशीष वर्मा, बहल साहू, विनोद निषाद, कुमुद मढ़रिया, विटामिन वर्मा, दुलारी वर्मा, प्रेमलता मढ़रिया, रीना वर्मा, कुमारी धीवर, मंजु साहू, रानी वर्मा, श्रेया बंजारी, विमला, गायत्री साहू, लक्ष्मी वर्मा, सुभाष साहू ,दीप्ति वर्मा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार महापौर निर्मल कोसरे ने किया।
Link : https://shricgnewscreator.com/teachers-are-the-builders-of-the-nation-respecting-them-is-a-matter-of-pride-bhupesh-baghel/













