जन्माष्टमी पर टाटीबंद-टोल प्लाजा मार्ग रहेगा बाधित, दुर्ग जाने वालों के लिए यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Editor
By Editor 1 Min Read

इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मार्ग पर यातायात प्रतिबंध; रायपुर से दुर्ग जाने वाले वाहन आमलेश्वर–मोतीपुर–परसदा मार्ग का करें उपयोग

रायपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर, जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर टाटीबंद क्षेत्र स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के दृष्टिगत टाटीबंद क्षेत्र से टोल प्लाजा होते हुए दुर्ग की ओर जाने वाला मार्ग यातायात हेतु बाधित रहेगा।

अतः रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले समस्त यात्रियों/वाहन चालकों से अपील है कि टाटीबंद–टोल प्लाजा मार्ग का उपयोग न करते हुए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले यात्री आमलेश्वर–मोतीपुर–परसदा मार्ग से होते हुए दुर्ग की ओर प्रस्थान करें।

अनावश्यक असुविधा एवं यातायात जाम से बचने हेतु संभव हो तो अपनी यात्रा निर्धारित समय से पूर्व प्रारंभ करें तथा वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे यातायात संबंधी निर्देशों एवं डायवर्सन का पालन कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

— पुलिस कमिश्नरेट, यातायात रायपुर

Link : https://shricgnewscreator.com/traffic-on-the-tatibandh-toll-plaza-route-will-be-disrupted-on-janmashtami-traffic-police-have-issued-an-advisory-for-those-traveling-to-durg/

Share This Article