बीएसपी के 200 अधिकारियों-कर्मचारियों को साइबर ठगी से बचाव का दिया प्रशिक्षण

Editor
By Editor 3 Min Read

एचआरडी भवन में दुर्ग पुलिस का साइबर जागृति अभियान, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली ठगी से बचने बताए उपाय

भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट के एचआरडी भवन में मंगलवार को दुर्ग पुलिस की ओर से साइबर जागृति अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बीएसपी के एचआरडी एवं आईआर विभाग के जीएम, सीजीएम, एजीएम सहित इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर स्तर के करीब 200 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। अधिकारियों-कर्मचारियों को बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के लिए अपनाए जाने वाले विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। फर्जी फोन कॉल और संदेश, संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी तथा डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस ने कहा कि साइबर ठग लोगों को अलग-अलग तरीकों से झांसे में लेकर उनकी बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी हासिल करते हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।

Contents
एचआरडी भवन में दुर्ग पुलिस का साइबर जागृति अभियान, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली ठगी से बचने बताए उपायभिलाई, भिलाई स्टील प्लांट के एचआरडी भवन में मंगलवार को दुर्ग पुलिस की ओर से साइबर जागृति अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बीएसपी के एचआरडी एवं आईआर विभाग के जीएम, सीजीएम, एजीएम सहित इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर स्तर के करीब 200 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। अधिकारियों-कर्मचारियों को बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की जानकारी दी गई।ओटीपी और बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने की दी सलाहसुरक्षित डिजिटल व्यवहार की दिलाई शपथपुलिस और बीएसपी अधिकारियों की रही मौजूदगी

ओटीपी और बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने की दी सलाह

जागरूकता कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेष रूप से ओटीपी, पिन, पासवर्ड, बैंक खाते से संबंधित जानकारी और अन्य व्यक्तिगत विवरण किसी अनजान व्यक्ति को नहीं देने की सलाह दी गई। इसके अलावा किसी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा ऑनलाइन निवेश से जुड़े आकर्षक प्रस्तावों की पूरी तरह जांच करने के लिए कहा गया।

पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर पीड़ित को बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देनी चाहिए। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को रोकने और आगे की कार्रवाई में मदद मिल सकती है।

सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की दिलाई शपथ

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को साइबर फ्रॉड से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की शपथ दिलाई गई। पुलिस ने अधिकारियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

पुलिस और बीएसपी अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम के आयोजन एवं प्रशिक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, साइबर एक्सपर्ट डॉ. संकल्प राय और थाना भिलाई भट्ठी प्रभारी निरीक्षक दिलीश्वर कुमार की भूमिका रही। बीएसपी की ओर से संजय द्विवेदी, जीएम-एचआर, राजू कुमार, जीएम-एचआर, आईआर डिवीजन तथा डॉ. उपेंद्र कुमार शर्मा, एचआर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

दुर्ग पुलिस ने अपील की कि डिजिटल लेन-देन करते समय सावधानी बरतें और किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Link : https://shricgnewscreator.com/200-bsp-officers-and-employees-trained-on-protection-against-cyber-fraud/

Share This Article