रायपुर, साहित्य सृजन संस्थान के पांचवे स्थापना दिवस 23 अगस्त के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से वृंदावन हॉल सिविल लाइन्स में किया गया है।
संस्था के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा ने बताया कि कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न शहरों के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियों का आगमन होगा। जिसमें डॉ. पूनम माटिया (नई दिल्ली), डॉ.गोविंद गज़ब (रायबरेली), डॉ.प्रीति सुमन(पटना), राजकुमार राज(बैतूल), बसंत कुमार शर्मा (जबलपुर) एवं रंजना गौतम (उमरिया) प्रमुख हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय कवियों को ओपन माइक में काव्य पाठ का अवसर प्रदान किया जायेगा। चयनित कवियों का, संस्थाओं, पत्रकारों का सम्मान किया जायेगा।
वीर अजीत शर्मा, अध्यक्ष
मोबाइल 9425205253
Link : https://shricgnewscreator.com/all-india-poets-meet-on-august-23/








