पार्षद नंदिनी कमल जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, बच्चों ने नृत्य, गीत और फैंसी ड्रेस के जरिए दिखाई देशभक्ति
चरोदा, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जी केबिन, चरोदा स्थित संत कबीर पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त को हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड पार्षद श्रीमती नंदिनी कमल जांगड़े द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।
ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में पल्लवी साहू और कृतिका भारद्वाज ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं आर्यन प्रजापति, सक्षम चौहान और तन्मय सिंह ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
फैंसी ड्रेस में दिखी देशभक्ति की झलक
विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस के माध्यम से विभिन्न रूपों को जीवंत किया। कोयांश सिंहा, व्योम विवार, रोमन, अरीशा, प्रथमेश सागर, प्राणील, अंशिका, मृत्सा बाग, सारांश साहू, धैर्य मोंगराज, नयन, लवयांश, रिद्धिमा प्रधान, पुनिक्षा, प्रत्यूष गुरु, सक्षम चौहान और दिव्यांश ने आकर्षक वेशभूषा में अपनी प्रस्तुति दी।

छत्तीसगढ़ महतारी के रूप में अंशिका और पुनिक्षा की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। दोनों ने अपनी वेशभूषा और प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। वहीं सारांश साहू, प्रत्यूष गुरु, दिव्यांशु और व्योम विवार ने फौजी वेशभूषा धारण कर देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
शिक्षिकाओं का रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की प्रिंसिपल मोनाली पाल के साथ कविता पाटिल, किरण यादव, दिव्या थापा, अन्नू यदु, निशा देवांगन, पिंकी महतो और सुषमा तांडी का विशेष योगदान रहा। शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के लिए आकर्षक प्रस्तुतियां तैयार कीं।
कार्यक्रम का संचालन दयादास साहू ने किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और प्रस्तुतियों से गूंजता रहा। अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
Link : https://shricgnewscreator.com/the-tricolor-was-hoisted-with-pride-in-sant-kabir-public-school-cultural-programs-enthralled-the-audience/








