आठ वार्डों से गुजरी यात्रा, भारत माता की आरती कर गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे
भिलाई, भारतीय जनता पार्टी भिलाई-3 मंडल की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ‘हर घर तिरंगा-हर मन तिरंगा’ के संदेश के साथ निकली यात्रा में राष्ट्रभक्ति का उत्साह नजर आया। यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा भाजपा मंडल कार्यालय से प्रारंभ हुई। इसके बाद यात्रा इमली बगीचा, महामाया पारा, नूतन चौक, भिलाई-3 बाजार होते हुए दुर्गा मंच पहुंची। इस दौरान यात्रा ने करीब आठ वार्डों का भ्रमण किया। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।

यात्रा के दौरान भारत माता चौक पर भारत माता की आरती की गई। यहां बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने राष्ट्र के प्रति एकजुटता और सम्मान का संदेश दिया। यात्रा के मार्ग में नागरिकों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम में अहिवारा विधायक डोमलाल कोर्सेवाडा, भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, उपकार चंद्राकर, सतीश साहू, मंडल प्रभारी मनोज तिवारी, मंडल अध्यक्ष वरुण यादव और कार्यक्रम संयोजक पूनम शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
नगर निगम भिलाई-चरोदा के नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, पार्षद तुलसी ध्रुव, गुरु चरण सिंह, प्रेमलता चंद्राकर और तुषांत वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी यात्रा में भाग लिया।

इस अवसर पर राम खिलावन वर्मा, शशिकांत बघेल, सीता साहू, राधेश्याम वर्मा, विपिन चंद्राकर, तुलसी ध्रुव, श्यामसुंदर जायसवाल, समीर अग्रवाल, तुलसी मरकाम, रवि नाहर, बालमुकुंद वर्मा, चंद्रप्रकाश मांडले, संजू वर्मा, मोनेश गौतम, द्रौपदी वर्मा, निर्मला भारती, मोतीराम कोसले, रामकुमार साहू, राजकुमार साहू, तेजस पाल, सुशील कर्माकर, ज्ञानदास, दीप पटेल, महेंद्र साहू, हूपेंद्र चंद्र, विजय कोइरी, मुकेश वर्मा, प्रदीप यादव, देवेंद्र माहेश्वरी, महेश तिवारी, निखिल जैन, हितेश बोथरा, लवकुश सोनी, तोरण सोनी, मीना गिरी, उदय देवांगन, रीना चंद्राकर, पूजा शर्मा, अभिषेक शर्मा, गीता वर्मा, आशीष वर्मा, गगन चंद्राकर, हर्षित साहू, सम्यक तिवारी, महेश सोना और अंजू वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Link : https://shricgnewscreator.com/grand-tiranga-yatra-taken-out-in-bhilai-3-under-the-har-ghar-tiranga-campaign/








