संत रामपाल  महाराज के विशाल सत्संग में उमड़ा जनसैलाब, रक्तदान महाशिविर में करीब 301 यूनिट रक्तदान

Editor
By Editor 4 Min Read

भिलाई में आध्यात्म, मानव सेवा और सामाजिक जागरण का विराट संगम

भिलाई, महिला महाविद्यालय सेक्टर-9 में रविवार को संत रामपाल  महाराज के सानिध्य में एक दिवसीय जिला स्तरीय विशाल सत्संग समारोह एवं स्वैच्छिक रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक जागरण, मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखकर आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन स्थल पर पूरे दिन भक्ति, अनुशासन और सेवा का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण स्वैच्छिक रक्तदान महाशिविर रहा। इसमें महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों के अनुसार शिविर में करीब 301 यूनिट रक्तदान किया गया। चिकित्सकों की निगरानी में रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी की गई। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद और समाज में मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Contents
भिलाई में आध्यात्म, मानव सेवा और सामाजिक जागरण का विराट संगमभिलाई, महिला महाविद्यालय सेक्टर-9 में रविवार को संत रामपाल  महाराज के सानिध्य में एक दिवसीय जिला स्तरीय विशाल सत्संग समारोह एवं स्वैच्छिक रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक जागरण, मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखकर आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन स्थल पर पूरे दिन भक्ति, अनुशासन और सेवा का वातावरण बना रहा।धर्मग्रंथों के आधार पर आध्यात्मिक संदेशनशामुक्ति और दहेजमुक्ति पर जोरप्रशासनिक और चिकित्सा अधिकारी रहे मौजूदस्वयंसेवकों ने संभाली व्यवस्था

धर्मग्रंथों के आधार पर आध्यात्मिक संदेश

विशाल सत्संग में संत रामपाल महाराज के आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीता, चारों वेद, पुराण, पवित्र कुरान शरीफ, बाइबल, श्री गुरु ग्रंथ साहिब सहित विभिन्न धर्मग्रंथों और संत-महापुरुषों की वाणियों का उल्लेख किया गया। प्रवचन के दौरान आध्यात्मिक जीवन, नैतिक मूल्यों, सदाचार, गुरु के महत्व और शास्त्रसम्मत भक्ति-विधि पर विचार रखे गए।

वक्ताओं ने कहा कि समाज में शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए आध्यात्मिक जागरूकता आवश्यक है। लोगों से सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना के साथ जीवन जीने का आह्वान किया गया।

नशामुक्ति और दहेजमुक्ति पर जोर

आयोजन के दौरान नशामुक्त समाज और दहेजमुक्त विवाह के साथ भ्रूणहत्या पर रोक, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे सामाजिक विषयों पर भी जोर दिया गया। गरीब और असहाय परिवारों को भोजन, वस्त्र, शिक्षा, चिकित्सा तथा आवास जैसी आवश्यकताओं में सहयोग करने वाली गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।

अन्नपूर्णा मुहिम सहित विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करने और किसानों व कमजोर वर्ग के हित में कार्य करने का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने भी सेवा और परोपकार को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने तथा रक्तदान जैसे जनहितकारी कार्यों में नियमित भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया।

प्रशासनिक और चिकित्सा अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला दुर्ग के कलेक्टर अभिजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, डॉ. शरद पटनाकर, जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संत राम चुरेंद्र तथा सिविल सर्जन डॉ. आशीषण कुमार मिंज सहित कई प्रशासनिक एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदान महाशिविर सहित सामाजिक गतिविधियों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन लोगों में सेवा, सहयोग तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।

स्वयंसेवकों ने संभाली व्यवस्था

कार्यक्रम के सफल संचालन में राज्य संयोजक भगत दुष्यंत दास, दुर्ग संभाग संयोजक भगत सनत दास और जिला संयोजक भगत खेमेंद्र दास सहित बड़ी संख्या में सेवादारों ने भूमिका निभाई। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद आयोजन को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित किया गया। स्वच्छता, अनुशासन और स्वयंसेवकों की सेवा भावना भी आयोजन में विशेष रूप से नजर आई।

Link : https://shricgnewscreator.com/a-massive-crowd-thronged-sant-rampal-maharajs-grand-spiritual-gathering-approximately-301-units-of-blood-were-donated-at-the-mega-blood-donation-camp/

Share This Article