भिलाई में दो दिवसीय अखिल भारतीय रेडियो-श्रोता सम्मेलन 19 से

Editor
By Editor 2 Min Read

देशभर से रेडियो श्रोता और उद्घोषक होंगे शामिल, प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र

भिलाई, इस्पात नगरी भिलाई में अखिल भारतीय रेडियो-श्रोता सम्मेलन का आयोजन 19 और 20 अगस्त को होने जा रहा है। जिसमें देश भर से 500 से ज्यादा रेडियो श्रोता शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर बाबा साहब अम्बेडकर प्रेरणा -सदन, सेक्टर- 6 में कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक रखी गई। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक परसराम साहू ‘गुरुजी’ ने बताया कि आयोजन में पूरे भारत के लगभग 18 राज्यों से 500 रेडियो श्रोता एवं विभिन्न आकाशवाणी केन्द्रों तथा कम्युनिटी रेडियो के उदघोषकों की उपस्थिति रहेगी। आयोजन में दोनों दिन रेडियो सेट, छत्तीसगढ़ी गहने, कलेवा, सिनेमा, साहित्य, पेंटिंग और बस्तर आर्ट की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होगी।

दो दिवसीय सम्मेलन में बुधवार 19 अगस्त को मुख्य अतिथि देवेन्द्र यादव विधायक भिलाई नगर होंगे। अध्यक्षता अशोक बजाज, संयोजक छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ रायपुर करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. उदय कुमार धाबर्डे मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा प्रमुख बीएसपी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग होंगे।

इसके बाद अगले दिन गुरुवार 20 अगस्त को महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल होंगे। अध्यक्षता अशोक बजाज भाजपा प्रदेश प्रभारी मंत्री, रायपुर करेंगे। विशिष्ट अतिथि-तरुणा साहू (पंडवानी लोक गायिका) राजनांदगांव और डॉ. संतोष जाधव (सहायक कार्यक्रम निदेशक विविध भारती राष्ट्रीय सेवा मुंबई होंगे। परसराम साहू ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां जारी है और अंतिम रूप देने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

बैठक में तारक सतदेव, अशोक श्याम कुंवर, मुकेश शर्मा, प्रताप पांडेय, रविन्द्र गाडगे, सतीश चौहान, डॉ. नौशाद सिद्दीकी, प्रदीप भट्टाचार्य, आनंद मोहन बाईन, रोहिणी राम पाटणकर, रजनीकांत अग्रवाल, अवधेश शुक्ला, ललेश्वरी साहू, डॉ. अंकुश देवांगन, विनय शर्मा, अनिल निखाडे़, बी डी राऊत,ललित कुमार बिजौरा, नंदकुमार जायसवाल, रविलाल सूर्यवंशी,प्रदीप शाह, नरोत्तम साहू,विनय शर्मा, मुकेश शर्मा और कृष्णचंद्र सोनी सहित अन्य मौजूद थे।

Link : https://shricgnewscreator.com/two-day-all-india-radio-listeners-conference-in-bhilai-from-19th/

Share This Article