चरोदा-भिलाई के युवा भाजपा नेता बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, संगठन ने जताया भरोसा; जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
भिलाई, भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी कार्यसमिति में चरोदा-भिलाई के युवा भाजपा नेता भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति में तरुण परगनिहा को मिली जिम्मेदारी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना है।
तरुण परगनिहा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, समाज के वरिष्ठजनों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा संगठन में उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
नियुक्ति के बाद तरुण परगनिहा ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संयोजक तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में उनकी प्राथमिकता संगठन को और अधिक मजबूत बनाना, समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों को गति देना तथा भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदेशभर में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
तरुण परगनिहा ने विशेष रूप से भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास, मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें संगठन में नई जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
Link : https://shricgnewscreator.com/tarun-parganiha-entrusted-with-responsibility-in-the-bjp-ngo-cells-state-executive-committee/






