भाजपा महिला मोर्चा चरोदा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, उषा चौहान की टीम में अनुभवी और नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

Editor
By Editor 3 Min Read

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर, सभी वार्डों और सामाजिक संतुलन का रखा गया विशेष ध्यान

भिलाई, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चरोदा मंडल की बहुप्रतीक्षित नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। महिला मोर्चा चरोदा मंडल अध्यक्ष श्रीमती उषा चौहान ने वरिष्ठ नेताओं की सहमति और मार्गदर्शन में नई टीम का ऐलान किया। नई कार्यकारिणी के गठन में अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार और भाजपा जिला अध्यक्ष भिलाई पुरुषोत्तम देवांगन की सहमति से की गई। कार्यकारिणी के गठन में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक एवं चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरी शंकर का विशेष मार्गदर्शन रहा।

मंडल अध्यक्ष उषा चौहान ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन में चरोदा क्षेत्र के सभी वार्डों तथा सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। संगठन की विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से टीम का गठन किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत तथा जनसंपर्क आधारित बनाएगी।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है—

उपाध्यक्ष:
रेचल मसीह (वार्ड-29), अनुपमा शर्मा (वार्ड-27), आशा यादव (वार्ड-23), ममता सिंह (वार्ड-20)

महामंत्री:
कल्पना बाला (वार्ड-23), अंकिता बेनर्जी (वार्ड-24)

मंत्री:
रेखा साहू, पुनम श्रीवास्तव (वार्ड-23), कुसुम साहू (वार्ड-23), अर्चना महतो (वार्ड-23), सुषमा चौहान (वार्ड-19)

कोषाध्यक्ष:
सरिता ठाकुर (वार्ड-20), रामेश्वरी सिखा (वार्ड-35)

मीडिया प्रभारी:
ज्योति अग्रवाल (वार्ड-20)

सह मीडिया प्रभारी:
हीरा सोनी (वार्ड-19)

सोशल मीडिया प्रभारी:
के. गंगा भवानी (वार्ड-34)

सह सोशल मीडिया प्रभारी:
प्रिया बाग (वार्ड-34)

कार्यालय प्रभारी:
संतोषी चंदेल (वार्ड-34)

सह कार्यालय प्रभारी:
पूजा पाथोडे (वार्ड-20)

मन की बात प्रभारी:
कविता तांडी (वार्ड-27)

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश और जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Link: https://shricgnewscreator.com/new-executive-committee-of-bjp-mahila-morcha-charoda-mandal-announced-experienced-and-new-faces-entrusted-with-responsibilities-in-usha-chauhans-team/

Share This Article